aajtaktimes

जौनपुर पुलिस का कारनामा : लावारिस स्वस्थ बच्ची को अस्पताल में छोड़ा , डॉक्टर परेशान

जौनपुर । प्रदेश सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत है  और 1090 जैसी हेल्पलाइन चला रही है । लेकिन यूपी पुलिस अपने करतूतों से बाज नहीं आ रही है। पुलिस इतनी गैरजिम्मेदार हो गई है की अपने कर्तव्यो का सही तरीके से निर्वहन करने की बजाय उससे अपना पल्ला छुड़ाना चाहती है | ऐसी ही पुलिस की गैर जिम्मेदाराना हरकत देखने को मिली है जौनपुर में । यहाँ एक लावारिस बच्ची को उसके परिजनों तक पहुचाने या फिर चाईल्ड केयर संस्था के हवाले करने के बजाय पुलिस उसे जिला अस्पताल में छोड़ कर वहा से निकल गई । जिला अस्पताल के डाक्टर भी परेशान है की जब लड़की को कुछ हुआ ही नही है तो पुलिस वाले उसे अस्पताल में किसके सहारे छोड़ कर चले गये ।
जिला अस्पताल में डाक्टरों के बीच  बेड पर लेटी ये लडकी कोई मरीज नही है । ये लड़की कहा की है ये किसी को नही पता क्योकि ये लड़की अपना पता भी नही बता पा रही है । ये लडकी  नगर कोतवाली के सुक्खीपुर मोहल्ले में लावारिस हाल में पायी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभासद की सहायता से उसे कुछ पैसे बिस्कुट आदि देकर स्वस्थ्य बच्ची को इलाज के बहाने जिला अस्पताल में ले जाकर छोड़ दिया। पहले तो डाक्टरों को कुछ समझ नही आया लेकिन जब डाक्टरों ने बच्ची का चेक अप किया तो उसे स्वस्थ पाया लेकिन तब तक पुलिस वाले वहा से जा चुके थे । अब डाक्टर भी परेशान है की पुलिस ने आखिर ऐसा क्यों किया?  बच्ची को उसके मां बाप के पास छोड़ने के बजाय उसे जिला अस्पताल छोड़कर क्या साबित करना चाहती है क्या उसकी ड्यूटी बस यही थी जौनपुर पुलिस द्वारा किये गये इस कारनामे से एक बार फिर पुलिस सवालों के घेरे में है।

Related

UP 3829008612971509729

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item