aajtaktimes

ट्वीट कर ऐसे जताया गुस्सा अमेरिकी एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को फिर रोका गया,

नई दिल्ली। शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिकी एयरपोर्ट इमिग्रेशन में रोक लिया गया। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान ने ट्वीट कर दी। लॉस एंजलिस एयरपोर्ट पर रोके जाने से परेशान शाहरुख ने ट्वीट किया कि वो मौजूदा हालात में दुनिया में सुरक्षा को लेकर चल रहे माहौल को समझते हैं मगर हर बार अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने पर बुरा लगता है।
एयरपोर्ट पर रोके गए शाहरुख ने उसके बाद थोड़े मजाकिया लहजे में  ट्वीट किया कि अच्छी बात ये है कि इंतजार के दौरान मैं यहां पोकेमॉन खेल रहा हूं। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2012 में भी शाहरुख को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया था। वहां दो घंटों तक पूछताछ किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा दिया गया था। हालांकि शाहरुख ने कुछ समय पहले कहा था कि वह उस घटना को भूल चुके हैं, लेकिन आज फिर उनको अमेरिकी एयरपोर्ट  पर रोके जाने से शाहरुख का गुस्सा ट्विटर पर झलक ही गया।
वहीं 2012 से पहले 2009 में  भी अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने शाहरुख खान को न्यू जर्सी को नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में  लिया था। तब अधिकारियों का कहना था कि खान का नाम उनके कंप्यूटर पर अलर्ट लिस्ट में शामिल था। तब शाहरुख खान से कई सवाल पूछे गए थे कि वह अमेरिका क्यों आए हैं। उनके बैग भी चेक किए गए थे। उन्हें करीब एक घंटे तक कोई फोन कॉल भी नहीं करने दी गई थी।

Related

UP 4836917948597451639

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item