श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा 4 सितम्बर कोः रानू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/4_31.html
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक नखास के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने किया। इस दौरान आगामी मां दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य रूप से सम्पन्न कराने एवं सत्र 2005 के पुरस्कार वितरण समारोह के संदर्भ में चर्चा हुई। इसी क्रम में जहां पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने सितम्बर के अंतिम सप्ताह में पुरस्कार वितरण कराने की बात कही, वहीं उपाध्यक्ष मोती लाल यादव ने कहा कि पूजन समितियों की आमसभा की बैठक बुलायी जाय। साथ ही विशिष्ट सदस्य महेन्द्रदेव विकम ने शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के दुरूस्तीकरण के लिये जिला प्रशासन से मिलने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि महासमिति की आमसभा 4 सितम्बर को प्रातः 9 बजे नवदुर्गा शिव मंदिर पर होगी। इस अवसर पर गौरव श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, राजकेशर यादव, गणेश साहू, मयंक मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, सुमित उपाध्याय, डा. विजय रघुवंशी, लालचन्द निषाद के अलावा महासमिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सचिव मनीषदेव एवं लोगों के प्रति आभार महासचिव घनश्याम साहू ने ज्ञापित किया।

