समाज का दर्पण है अधिवक्ताः शैलेन्द्र निषाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_344.html
जौनपुर। पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता लालमणि मिश्र की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द लाल मौर्य के राज कालोनी स्थित आवास पर बुधवार को अधिवक्ताओं की गोष्ठी हुई। इस मौके पर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि अधिवक्ता समाज का दर्पण है। वर्तमान प्रदेश सरकार अपने चुनाव घोषणा पत्र में अधिवक्ताओं को पेंशन, भविष्य निधि में 5 लाख रूपये देना, मेडिकल सहायता आवश्यकतानुसार आदि देना, जूनियर अधिवक्ताओं को 5 हजार रूपये सहयोग राशि प्रतिमाह देना, लाइब्रेरी हेतु आर्थिक सहायता देना है लेकिन थोथा साबित हो रहा है। इस अवसर पर जय प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, दिनेश चन्द्र शर्मा, सतीश चन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, जय प्रकाश पाण्डेय के अलावा तमाम गणमान्य लोगांे की उपस्थिति रही।

