aajtaktimes

लायंस क्लब पवन का 5वां पदग्रहण समारोह सम्पन्न

मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। लायंस क्लब पवन का 5वां पदग्रहण समारोह जेसीज चैराहे के पास सम्पन्न हुआ जहां नवचयनित अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रधान सहित उनकी कार्यकारिणी को सत्र 2016-17 के लिये पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। समारोह के मुख्य अतिथि अनिल तुल्सयान डि. गर्वनर एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद सुरेन्द्र प्रधान ने ध्वज वंदना पढ़ा तो निवर्तमान अध्यद्वक्ष दिनेश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, सचिव रजत सोनी, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, डायरेक्टर पवन जायसवाल, दिनेश जायसवाल, लायन टेकर अजीत सोनी, टेलप्यूटर ओमसेन, पीआरओ विष्णु सेठ, कोआर्डिनेटर विजय मौर्य को शपथ दिलाया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि श्री टण्डन ने कहा कि मानवता की सेवा को उसका कर्म व व्यवहार ही उसे आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम का संचालन सै. मो. मुस्तफा एवं लोगों के प्रति आभार सुरेन्द्र प्रधान ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर रमेश काबरा, सुधीर भल्ला, राजीव राज श्रीवास्तव, महेन्द्रनाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, डा. एमएम वर्मा, सोमेश्वर केसरवानी, घनश्याम साहू, मनीष गुप्ता, विवेक सेठी, संतोष साहू, विक्रम गुप्ता, शिव कुमार प्रधान, प्रभा प्रधान, इन्दू प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 1051062795425266647

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item