aajtaktimes

डीएम-एसपी से मिला गणपति पूजा महासमिति का दल

जौनपुर। आगामी 5 सितम्बर से शुरू होने वाले विराट श्री गणेशोत्सव के मद्देनजर श्री गणपति पूजा महासमिति का एक प्रतिनिधिमण्डल ने बुधवार को जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से मिलकर विचार-विमर्श करते हुये 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। साथ ही श्री गणेश पूजनोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की मांग जिस पर अधिकारीद्वय ने आश्वस्त किया कि समय रहते सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेंगी। प्रतिनिधिमण्डल में अध्यक्ष नवीन सिंह बसगोती, मुख्य संयोजक धर्मेन्द्र सोनकर, उपाध्यक्ष मनोज मौर्य, महासचिव चन्द्रशेखर निषाद, कोषाध्यक्ष संजय जाडवानी, अमित सिंह, शुभम श्रीवास्तव, शमीम अहमद, अजय सेठ, राम आशीष विश्वकर्मा, संयोजक संजीव यादव आदि शामिल रहे।

Related

UP 4857940902691554438

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item