राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 6 मेधावी किये जायेंगे सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/6_14.html
जैनपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा इस वर्ष राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा के आधा दर्जन छात्रों को सम्मानित किया जायेगा। मालूम हो कि परिषद प्रत्येक वर्ष यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के गणित व विज्ञान के मेधावी छात्रों को जनपद स्तर पर सम्मानित करता है। छात्रों को सम्मानित करने के समबन्ध में परिषद का पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय में आयोजित बैठक में प्रसन्नता व्यक्त की गयी। प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी ने बताया कि विद्यालय के छात्र दुर्गा जायसवाल, प्रिया मोदनवाल, रागिनी यादव का चयन सम्मानित होने वाली सूची में है। इन्होंने वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान व गणित में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया था। इन छात्र/छात्राओं को 23 अगस्त को नेहरू बालोद्यान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। इससे पहले हिन्दुस्तान ओलम्पियाड 2015 में भी विद्यालय के एक छात्र ने जनपद स्तर व दूसरा प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त किया था। इस कामयाबी पर विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल के अलावा समस्त शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

