असाध्य रोग पीड़ित को रामगोपाल ने दी 70 हजार की चेक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/70.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दिल से की गयी मदद से मिलती है दिली दुवाएं। यह बात आज अपने
आवास पर विधानसभा क्षेत्र के अन्तगर्त असन्द्रा निवासी असाहय रोग से
पीड़ित सुधा सोनी पत्नी सत्यनरायन को इलाज हेतु 70 हजार रूपये की अपनी
विकास निधि से जारी चेक को सौंपते विधायक रामगोपाल रावत ने कही। श्री
रावत ने कहा कि यह पहली सरकार है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
ने विधायकों को अपनी विधायक निधि से असाध्य रोग के लिये आर्थिक सहायता
देने की व्यवस्था की। पूर्ववर्ती सरकार चाहे बसपा की रही हो या भाजपा की
इन्होंने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। पैसे के अभाव में न जाने कितनी मौते
हो चुकी है। हम समाजवादी लोग इस पुण्य काम में पीछे नही रहते जो भी
व्यक्ति असाध्य रोग के लिये मेरे पास आर्थिक सहायता के लिये आता है, हम
प्राथमिकता देते है। यह है सपा का चाल चरित्र, हम विकास, स्वास्थ्य,
शिक्षा, दवाई, सिंचाई जैसे बहुत सारे काम कर रहें हैं। इस अवसर पर सदस्य
जिला पंचायत इं. कृष्ण कुमार रावत, अजय वर्मा, राजू यादव, सोनू रावत आदि
उपस्थित थे।