aajtaktimes

कासिम ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
राजा कासिम के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कचेहरी में प्रदर्शन
करके एक ज्ञापन जिलाधिाकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेजा।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने कहा कि प्रदेश में
कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है। कोई भी महिला सपा सरकार
में सुरिक्षत नही है। क्योंकि सरेआम सपा सरकार में घूम रहे गुण्डो
बदमाशों महिलाओं की आबरु लूटने में जरा सा भी पीछे नही हैं। घटनाओं को
छिपाने में पुलिस काफी आगे है इस वजह से सपा राज में प्रदेश की जनता पूरी
तरह से त्रस्त है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की
पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। उसके बाद जिस तरह से केन्द्र में भाजपा का
राज पूरी ईमानदारी से चल रहा है ठीक उसी तरह से प्रदेश में कानून का राज
होगा और भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से
मो. शमशाद, ताहिर किदवाई, मो. हसनैन, फराज हुसैन, मो. कलीम, निजामत रसूल,
ओम प्रकाश, मो. सकूर, मो. सैफ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 4576143065059487182

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item