बदमाशों ने होटल मालिक पर फेंका हथगोला, गंभीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_315.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर मोबाइल चोरी के आरोप में
बदमाशों ने एक होटल पर धाबा बोलकर होटल मालिक के ऊपर हथगोलों से हमला
करके गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी बदमाश भागने में सफल
रहे। घायल के परिजनों का आरोप है कि बदमाश उनसे प्रत्येक माह रंगदारी
मांग रहे थे। जबकि पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके
घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास
बंकी निवासी हैदऱ अली(60) पुत्र अब्दुल शहाब ने वारसी नाम से होटल खोल
रखा है। चार दिन पूर्व बंकी चौकी क्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार होटल
के सामने स्थित शौचालय में जब शौच के लिये गया तो वहां पर उसका मोबाइल
गायब हो गया। उस समय मौके पर हैदर अली का पुत्र अब्दुल वारिस मौजूद था।
सूरज को शंका हुई कि उसका मोबाइल अब्दुल वारिस ने चुराया है। तो उसने
इसकी शिकायत हैदर अली से जाकर की लेकिन बात नही बनी। बाद में यह मामला
कोतवाली नगर पहुंचा। जहां पर पुलिस ने दोनो पक्षों में आपस में सुलह
समझौता कराकर मामला रफा दफा कर दिया। चूंकि सूरज बंकी क्षेत्र के
हिस्ट्री शीटर राजू पण्डित का दोस्त था। जब उसको इस बात की जानकारी हुई
तो आज दोपहर करीब 4 बजे राजू पण्डित उसका छोटा भाई छोटू पण्डित बंकी के
सभासद के प्रतिनिधि मो. इरशाद और बेटू निवासी कमरियाबाग आदि लोग वारसी
होटल पहुंचे और जमकर पहले हंगामा काटा होटल के पीछे खाना बना रहे हैदर
अली पर इन लोगों ने हथगोलों से हमला कर दिया। हथगोलों की आवाज सुनकर वहां
पर भगदड़ मच गयी और देखते देखते अधिकांश दुकानदार दुकान छोड़कर भाग निकले
हथगोलों के हमले से हैदर अली गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना करने के बाद
सभी बदमाश वहां से निकल भागे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची
बंकी चौकी की पुलिस ने घायल हैदर को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। शाम को
पुलिस ने छापा मारकर राजू पण्डित और उसके छोटे भाई को घर से गिरफ्तार कर
लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शेष नामजद आरोपी जल्द ही पुलिस
शिकंजे में होंगे।