डिवाइडर से टकरायी कार, बस ने रौंदा, ड्राइवर सहित चार की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_699.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अन्तर्गत परिवार के साथ ससुराल से वापस
लौट रहे ग्राम्य विकास मंत्री के निजी सचिव के पुत्र सर्वेश विसेन शाही
की कार नेशनल हाइवे के रामसनेहीघाट पुल के पास अनियंत्रित हो गई। एक लेन
से पलटते हुए कार दूसरी लेंन पर पहुंची तो फैजाबाद की तरफ जा रही रोडवेज
बस की भिड़त हो गई। जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित
चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में कार चालक भी शामिल है।
पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हादसे
की सूचना सुनने के बाद पीएम हाऊस में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह
गोप, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह,
कोआपरेटिव चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा, मुख्तार अहमद शाह व अन्य स्थानीय
नेता पहुंच गये। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे कल्याणपुर थाना गुडम्बा लखनऊ
श्रवण कुमार का पुत्र सर्वेश बिसेन शाही अपनी ससुराल गोरखपुर से परिवार
को लेकर वापस लौट रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रुचिका 35 वर्ष, बेटी
कुमारी श्री 5 वर्ष भी साथ थे। कार को चालक नीलमणि निवासी गोरखपुर चला
रहा था। रामसनेहीघाट की सीमा में पहुंचे ही थे कि कार अचानक अनियंत्रित
हो गई। पहले कार डिवाइडर से भिड़ी फिर पलटते हुए दूसरे लेन पर जा पहुँची।
यहां पर रोडवेज बस की टक्कर लगी और कार पटखनी खाते हुए सड़क के नीचे जा
गिरी। जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो बड़ी
मेहनत के बाद सभी को बाहर निकाला। तब तक सर्वेश दम तोड़ चुका था। पुलिस ने
बेटी, पत्नी व ड्राइवर को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत ज्यादा
नाजुक होने पर घायलों को एम्बुलेंस से लखनऊ भेजा। रास्ते में बेटी ने दम
तोड़ दिया। पत्नी व ड्राइवर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गोप के पीआरओ हैं मृतक के पिता
मृतक सर्वेश बिसेन के पिता श्रवण कुमार ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह
गोप के पीआरओ हैं। वह मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं। इनका बेटा रिलायंस
कपंनी में कर्मचारी था। उसके मौत के समाचार सुनते ही कंपनी के अधिकारी भी
मौके पर पहुंचे।