अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर बढ़ें राज्यकर्मीः प्रदेश अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_10.html
मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इं हरि किशोर तिवारी कर्मचारी जनजागरण के अन्तर्गत सिंचाई विभाग में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता की निन्दा किया। साथ ही कर्मचारी मांगों पर लिखित समझौते के बाद भी शासनादेश निर्गत न करने से उत्पन्न असंतोष एवं हड़ताल के लिये सीधे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसी क्रम में मनोज राय प्रान्तीय अध्यक्ष गन्ना पर्यवेक्षक संघ उत्तर प्रदेश ने 27 सम्वर्गों की वेतन विसंगतियों पर शासन स्तर से सहमति व्यक्ति करने के बाद भी आदेश जारी न करने पर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुये हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। सभा को जीएन दूबे, उपेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, केडी यादव, कृपाशंकर, पारसनाथ यादव, सरिता सिंह, श्याम नारायण मौर्य, संजय पाठक, प्रेमधर उपध्याय, कल्लू राम, संजय चौधरी सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, संजय कुमार, मनोज राय, बदरे आलम, वीके पाडेण्य, एसके यादव, बेचन मिश्र, देव शरण यादव, शिवकुमार, राजबली यादव, सुमन्त कुमार, राम अवध लाल, राजेश कुमार, केके त्रिपाठी, मुन्नी लाल, प्रवीण कुमार, छत्रधारी सिंह, वीके मिश्र, शम्भू यादव, महेन्द्र यादव उपस्थित रहे। सभा का संचालन मंत्री सीबी सिंह ने किया।