aajtaktimes

पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती रात ससुराल आये एक व्यक्ति ने
अपने दोस्तों के साथ अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और हत्या करने
के बाद सुबह फरार हो गये। दोपहर बाद जब इस घटना की जानकारी मृतका के
चचेरे भाई को हुई तो उसने थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, थाना
लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी श्याम लाल ने अपनी लड़की
फूलकुमारी की शादी जनपद लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्र के ग्राम गनिछा
निवासी रामकरन के साथ में चार वर्ष पूर्व बड़ी धूमधाम से की थी। दो वर्ष
पूर्व जब श्याम लाल की मौत हो गयी तो सारी जिम्मेदारी उसके बड़े भाई के
ऊपर आ गयी और वह नौकरी करने दिल्ली चला गया। एक सप्ताह पूर्व फूलकुमारी
अपने मायके आयी थी। बीती शाम रामकरन अपने कुछ दोस्तों के साथ अपनी ससुराल
आया और रात को ही किसी बात को लेकर उसने अपनी पत्नी को इतना पीटा की घर
के अन्दर ही उसकी मौत हो गयी। सुबह होते ही रामकरन अपने दोस्तों के साथ
रफूचक्कर हो गये। चूंकि फूलकुमारी घर पर अकेली रहती थी इसलिये दोपहर तक
किसी को इस बात का अंदाजा नही था कि क्या हुआ है। दोपहर करीब 2 बजे जब एक
ग्रामीण महिला फूलकुमारी के घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। उसने अन्दर
झांक कर देखा तो खून से लथपथ फूलकुमारी की लाश पड़ी हुई थी। आनन फानन में
उसने इसकी जानकारी मृतक के चचेरे भाई राजकुमार को दी। राजकुमार ने
लोनीकटरा थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना था कि मृतका का भाई दिल्ली में है उसके
आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 1832324409060824654

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item