aajtaktimes

भाकियू की बैठक में सरकारी वृक्षारोपण की हुई चर्चा

बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक जिला कार्यालय पर प्रांतीय
महासचिव मुकेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते
हुए प्रांतीय महासचिव श्री सिंह ने कहा कि आज सरकारी आकड़ो का असर धरातल
पर दिखता तो हकीकत दूसरी होती। कहने को तो जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम
को इतिहास बनाया गया है। लेकिन हकीकत में वृक्षारोपण जिस तरीके से किया
जाना चाहिये था वह तरीका नही अपनाया गया।  उन्होने जोर देकर आगे कहा कि
सरकारी वृक्षारोपण की सूची अधिकारी उपलब्ध करायें उन लगाये वृक्षों की
रक्षा किसान करेगा। ऐसा जनपद का किसान मन बना चुके हैं। उन्होने किसानों
का आहवान किया कि अपनी जमीन अपने जनपद को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से
पति पत्नी सहित 6 अगस्त के कार्यक्रम में भाग लेकर इस महान कार्य को असली
मुकाम तक पहुंचाये। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, दिनेश कुमार,
कोषाध्यक्ष चौधरी प्रेम चन्द्र, हौसिला प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित
रहे।

Related

UP 7329924905493937998

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item