aajtaktimes

बरसात में पुलिया ध्वस्त, आम रास्ता बंद

बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम मोतिकपुर से मेनहुआ जाने
वाले सम्पर्क मार्ग पर बनी पुलिया बरसात के कारण बह गयी। जिसकी वजह से
ग्राम वासियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासी राजेश कनौजिया ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिया निर्माण
कराये जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, विकास खण्ड सिद्धौर
क्षेत्र के ग्राम मोतिकपुर से मेनहुआ जाने के लिये चार वर्ष पुत्र लोक
निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था और ग्राम बहादुर नगर
तिराहे के पास पुलिया का निर्माण कराया गया था। इधर एक पखवारा पूर्व जब
भीषण बरसात हुई तो उस बरसात में पुलिया धस गयी। अब आलम यह है कि
ग्रामीणों को पैदल आने जाने के लिये काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता
है। इस मार्ग से न तो दो पहिया वाहन जा सकते हैं और न ही कोई बड़ा वाहन आ
जा सकता है। खासतौर से स्कूली बच्चों को करीब तीन किलो मीटर गांव से पैदल
आना पड़ता है और बाद में अपनी-अपनी बसों से स्कूल जाते हैं। ग्राम वासी
राजेश कनौजिया, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल यादव, मनीराम यादव, अशोक रावत
आदि लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिया निर्माण कराये जाने की
मांग की है।

Related

UP 8050621583860127911

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item