aajtaktimes

तालाब में गिरी बाइक, पिता सहित पुत्री की मौत

बाराबंकी। थाना कोठी अन्तर्गत आज दोपहर अपनी बहन के घर से वापस लौट रही
एक व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी जिसके
कारण बाइक सवार व उसकी चार वर्षीय मासूम पुत्री की डूबकर दर्दनाक मौत हो
गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन एक घण्टे बाद मौके पर
थानाध्यक्ष पहुंचे उनको सीएचसी कोठी पहुंचायां। जहां पर डाक्टरों ने पिता
और बेटी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे थाना कोठी
क्षेत्र के ग्राम अजौवा निवासी संतोष उर्फ पटेल(35) पुत्र त्रिवेणी अपनी
चार वर्षीय पुत्री सैन्या को साथ में लेकर अपनी बहन के घर ग्राम तेजवापुर
गया था। वहां से वापस लौटते समय अभी वह हैदरगढ़ कोठी मार्ग के पास स्थित
लाखूपुर बाजार के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित
हो गयी और सड़क किनारे फैशनपुरवा तालाब में जा गिरी और दोनो लोग उसी में
डूब गये। आवाज सुनकर जब आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो किसी तरह से
काफी मेहनत करने के बाद संतोष और उसकी मासूम बेटी को बाहर निकाला लेकिन
तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनो लोगों की सांसे थम चुकी थी। कुछ
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना कोठी थानाध्यक्ष और समाजवादी एम्बुलेस 108
पर फोन करके दी। लेकिन न तो समय से एम्बुलेंस ही पहुंची और न ही कोठी
पुलिस। करीब एक घण्टे के बाद कोठी थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और दोनो
की लाशों को ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखकर एम्बुलेंस से सीएचसी कोठी
पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के
बाद ग्राम अजौवा में मातम सा फैल गया है। थाना प्रभारी ने लाशों का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Related

UP 1639954440421101793

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item