सड़क दुघर्टना में छात्र समेत बैंक कर्मचारी की मौत, एक घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_762.html
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसो में एक बैंक
कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं एक सड़क दुघर्टना में एक बाइक
सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने लाशों का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिये जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 7
बजे थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम मैकूपुरवा निवासी अमित कुमार(31) पुत्र
जगदीश प्रसाद अपनी बाइक से किसी काम से भानमऊ चौराहा जा रहा था। तभी
सैदहा मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से
टकरा गयी। जिसके कारण अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक अमित
लखनऊ स्थित एक सहकारी बैंक में कार्यरत था। वहीं दूसरी तरफ थाना जैदपुर
क्षेत्र के ग्राम इचौलिया निवासी अमरेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अभिनय
सिंह सुबह साढ़े सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। कि तभी सामने से आ रही
तेज रफ्तार टैªक्टर ट्राली ने अभिनय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अभिनय
गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर गये
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना के बाद टैªक्टर चालक
गाड़ी सहित भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि अभिनय शहर के कमरियाबाग
स्थित किंग जार्ज स्कूल में पढ़ता था। तीसरी घटना थाना टिकैतनगर के ग्राम
डालमऊ निवासी कारी शमशेर अहमद(45) जो गांव के ही एक मदरसे में कारी के पद
पर कार्यरत है। कारी शमशेर अपने मदरसे के छात्र के साथ बाइक से आलियाबाद
बरौहुआं किसी काम से जा रहा था। बरौहुआं पहुंचा ही था कि सामने से तेज
रफ्तार से आ रही मोटर साइकिल की आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसे कारी
शमशेर गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि बाइक के पीछे बैठा मदरसे का छात्र
को मामूली चोटे आयीं।

