जिपं अध्यक्ष ने किया इण्टर लाकिंग मार्ग का लोकापर्ण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_8.html
बाराबंकी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सोच गरीबों, किसानों, पिछड़ों
एवं मुसलमानों के चेहरों पर मुस्कान और उनकी तरक्की के लिए हमेशा काम
किया। सपा की सरकार ने अपने सभी चुनावी वादों को पूरा किया। जिसकी बदौलत
जनता 2017 के चुनाव में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश के युवा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनायेगी। उक्त बात जिला पंचायत
अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह विधानसभा रामनगर के ग्राम बुढगौरा में नवनिर्मित
इण्टर लॉकिंग मार्ग का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किया। लोकार्पण समारोह
को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि
समाजवादी पार्टी की सरकार के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व
में आज प्रदेश में चहुॅमुखी विकास हो रहा है। शहरों के साथ-साथ गांवों का
विकास तेजी से हो रहें हैं। समाजवादी पंेशन योजना, एम्बुलेंस सेवा लोहिया
आवास एवं किसानों की मुफ्त सिंचाई आदि योजनाओं को लागू करने से प्रदेश की
जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं भाजपा और बसपा अपनी नाकामियों को
छिपाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश करते
रहते है। परन्तु जनता इनके मनसूबों को सफल नहीं होने देगी। आने वाले 2017
के चुनाव में यही जनता ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर
सत्ता की चाभी सौंपने जा रही है। इस मौके पर मुख्यरूप से जिला पंचायत
सदस्य पप्पू सिंह, चन्द्रदेव सिंह, प्रभात सिंह, हर्षित सिंह, सुरेश
वर्मा पूर्व प्रमुख, मुजामिल अंसारी, महादेव प्रसाद वर्मा, जलील प्रधान,
मुन्ना प्रधान, बब्लू प्रधान, अमीर सिंह प्रधान, इसरार अहमद, भारत यादव
प्रधान, प्रमोद पाण्डेय प्रधान आदि लोग उपस्थित रहें।
