aajtaktimes

सफलता का नही होता कोई शार्ट कट: उपाध्याय

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहांगीराबाद मीडिया संस्थान के शैक्षणिक सत्र के आरम्भ के मौके
पर महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष
प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने नए छात्रों को पत्रकारिता के बारे में
बताया। श्री उपाध्याय ने बताया कि मीडिया के क्षेत्र  में अगर पहचान
बनानी है तो निरंतर प्रयास करना होगा। सतत परिश्रम से ही सफलता मिलेगी।
सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है। इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार अपने को अपडेट करते
रहना चाहिए नहीं तो प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पीछे रह जायेंगे। इस अवसर
पर आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया संस्थान के सहायक निदेशक मो. जुबैर
खान ने श्री उपाध्याय को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया।
अंत में मो. जुबैर खान ने अतिथि व्याख्याता प्रो अनिल कुमार उपाध्याय का
आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राध्यापक फैज अब्बास
ने किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र गौतम ,धर्मेश कुमार और निराले मुस्तफा
सहित भारी तादात में छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Related

UP 8804793667201148569

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item