aajtaktimes

जिले में सपाईयों ने सादगी पूर्ण ढंग से किया जनेश्वर मिश्र को याद

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनेश्वर मिश्रा ने अपने जीवन में भीष्म प्रतिज्ञा की थी जब तक
समाजवादी को जन मानस तक नहीं पहुंचा देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
उन्हांेने अपने पराक्रम के बल पर समाजवादी पार्टी की पहली सरकार मुलायम
सिंह यादव के नेतृत्व में बनवाई। तब से विरोधी भी इनका लोहा मानते है।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने पार्टी
कार्यालय में जनेश्वर मिश्रा की जयन्ती के अवसर पर व्यक्त किये। आगे श्री
सिंह ने कहा कि उपरोक्त बातों से प्रेरित होकर उनको लोग प्यार से छोटे
लोहिया भी कहते थे। अल्पसंख्यक एवं पिछड़ों के लिए उनके मन में कितना दर्द
था इसका प्रमाण है कि मण्डल कमीशन एवं बावरी मस्जिद आन्दोलन में अपनों की
परवाह किये बिना बढ़ चढ़ कर नेतृत्व किया। समाजवाद एवं देशप्रेम के मार्ग
के बीच यदि कोई आया तो वे उसकी परवाह नहीं करते थे। जो देश हित में होता
था वही काम करते थें। इस अवसर पर जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, हैदरगढ़
विधायक राममगन रावत, अनिल यादव, अजय वर्मा बब्लू, ज्ञान प्रकाश मिश्रा,
रामनाथ मौर्या, नसीम कीर्ति, डा. विकास यादव, रामचन्द्र मिश्रा,
राजेन्द्र वर्मा पप्पू, राम मनोहर यादव, प्रीतम ंिसह वर्मा, आशीष सिंह
आर्यन, इन्द्रेश प्रताप सिंह, श्याम प्रकाश द्विवेदी, धीरज गुुुलसिया,
शमीम फन्ने सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।वहीं दूसरी तरफ महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज वर्मा ने कार्यालय पर
छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र जी को याद किया। इस मौके पर
बोलते हुए प्रोफेसर डा. अम्बरीश कुमार शास्त्री ने कहा कि जनेश्वर मिश्र
देश के सभी लोगों को विकसित तथा सुखी एवं समृद्ध से परिपूर्ण देखना चाहते
थे। उनकी मशां के अनुरूप प्रदेश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने
सर्वजन हिताए सर्वजन सुखाय को अंगीकार करते हुए प्रदेश का विकास किया। इस
मौके पर नाजमा शाहीन, शोभा यादव, मिथिलेश तिवारी, जिला सचिव, ओमश्री
मौर्या, रामदुलारी पटेल, सुशील रावत, पुष्पा सोनी, सालिहा, नगर अध्यक्ष
गायत्री सैनी, आरती मौर्या, रामरती रावत, सुरजा यादव, सुमन यादव, तरन्नुम
निशा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित है।

Related

UP 6073636372537179129

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item