aajtaktimes

दबंग प्रधान की दबंगई, बेवा महिला को पीटा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत सत्तामद में चूर एक प्रधान अपने
समर्थकों के साथ में धाबा बोलकर पहले बेवा महिला की जमकर पिटाई की घर में
तोड़फोड़ की और बाद में उसे धक्के देकर खदेड़ दिया। बेवा महिला की बहू ने जब
इसका विरोध किया तो दबंगो ने उसके साथ भी बदसलूकी की। प्रधान के समर्थकों
ने घर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। जबकि पीड़िता बेवा ने थाने में
जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही करने की बात तो दूर रही मौके
पर जाने की जहमत तक नही उठायी। पीड़िता ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
लगायी है। जानकारी के अनुसार, थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम सुसवई
निवासी बंशीलाल की मौत एक दशक पूर्व हो गयी थी। घर पर सिर्फ उसकी बेवा
पत्नी कृष्णावती उसका लड़का शिवकुमार और उसकी बहू शिवकुमारी रहती थी।
बंशीलाल की मौत के बाद से किसी तरह से कृष्णावती अपने पुत्र के साथ मिलकर
मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चलाती थी। इधर जब पंचायत चुनाव हुआ तो और
गांव के प्रधान मो. शानू अहमद बने तो उनके समर्थकों ने गांव में नंगा नाच
करना शुरु कर दिया। चूंकि ग्राम प्रधान सत्ता पक्ष के विधायक के चहेते
हैं। इसलिये किसी भी मामले में असन्द्रा पुलिस ने हांथ डालने की जहमत नही
उठायी। 3 अगस्त की दोपहर को प्रधान मो. शानू अपने समर्थक सुरेश कुमार,
बचनेश, प्रियम्बर नाथ, सुलऊ और रामतीरथ आदि लोग हाथों में लाठी डण्डा
लेकर बेवा कृष्णावती के घर पर पहुंचे और उन्होने बिना कुछ कहे ही गालियां
बकनी शुरु कर दी। इसके बाद इन लोगों ने कृष्णावती की जमकर पिटाई की और घर
का सारा सामान दरवाजा व अन्य सीज नष्ट कर डाली। करीब आधे घण्टे तक उत्पात
मचाने के बाद इन दबंगो ने बेवा को घर से घसीटकर बाहर सड़क पर फेंक दिया और
सभी लोगों ने घर पर कब्जा कर लिया। घटना के समय बेवा महिला अकेले थी।
संजोग से इसी बीच उसकी पुत्र वधू शिवकुमार पहुंच गयी तो इन दबंगो ने उसके
साथ भी जमकर बदसलूकी की। दबंगो ने कृष्णावती से कहा कि अगर जान प्यारी हो
तो गांव छोड़कर चली जाओ। घायल अवस्था में पीड़िता महिला अपनी बहू के साथ
में पहले चौकी सिद्धौर पहुंची लेकिन वहां पर कोई सुनवाई न होने पर वह
सीधे भाग कर थाना असन्द्रा आयी। लेकिन असन्द्रा पुलिस ने इस गंभीर मुद्दे
को हल्के में लिया और कहा कि ठीक है पहले जांच करवायी जायेगी उसके बाद ही
कार्यवाही की जायेगी। पिछले दो दिनों से पीड़ित महिला अपनी बहू के साथ में
दर-दर की ठोकरे खा रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी अजय यादव और पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद से न्याय की गुहार लगायी है। इस सम्बन्ध में जब चौकी
इंचार्ज सिद्धौर से पूछा गया तो उनका कहना था कि इसी तरह की कोई घटना
मेरे क्षेत्र में नही घटी है। न ही मुझे कोई शिकायती पत्र ही मिला है।
अगर शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही की जायेगी।

Related

UP 2598390004416284644

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item