aajtaktimes

भाजपा सांसद ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से एल्गिन-चरसण्डी बांध को हुए नुकसान का
जायजा लेने पहुॅची सांसद प्रियंका सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र रामनगर
का दौरा किया। बाढ़ की दैवीय आपदा से पीड़ित ग्रामीणों से मिलकर सांसद ने
उनके आश्रय, खाने-पीने व दवाईयों आदि रोजमर्रा की जरूरतों के बारे में
जानने का प्रयास किया तथा प्रशासन को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में गस्त
लगाने का निर्देश दिया और बेस कैम्प बनाकर लोगो के इलाज एवं आवश्यक
वस्तुओं को पहुॅचाने के भी निर्देश दिये। सांसद अपने कार्यकर्ताओं व
पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर लगभग 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को
खाद्यान्न के रूप में 5-5 किलो गेहू, चावल, 1 किलो चीनी, 100 ग्राम चाय व
टार्च मुहैया करायी। सांसद ने हर साल होने वाली बाढ़ आपदा से निपटने के
लिए लोगो को आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी गांव बांध के अन्दर आते है,
उनके लिए पुर्नवास की व्यवस्था हेतु प्रशासन पट्टे की मांग करेंगी तथा
पीड़ितो को हर सम्भव मदद का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर रमेश चन्द्रा,
शरद कुमार अवस्थी, राजेश वर्मा, शेखर हरायण, बंशीलाल वर्मा, रामबरन
वर्मा, रामकुमार पाल, राममूर्ति निषाद प्रधान, राजकुमार अवस्थी प्रधान,
कन्हैयालाल अवस्थी, प्रमोद यादव, प्रवेश यादव, कृपाशंकर रावत, अन्तरिक्ष
रावत, विनय विश्वकर्मा, गौरव वर्मा  सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित
रहें।

Related

UP 2015440867264686442

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item