रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बोले राज्यसभा सदस्य
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_858.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवयुवक हमेशा इतिहास बनाता हैं इसकी ऊर्जा की पहचान सिर्फ
कांग्रेसजनो व कांग्रेस पार्टी को हैं। इसी सोच के तहत्् भारत रत्न पूर्व
प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवा को वोट का अधिकार देकर
अपने सपनों की सरकार बनाने का नौजवानों के सपने को साकार किया था। उक्त
उद्गार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता व राज्यसभा सासंद
डॉ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी के
महासचिव, रामनगर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला
द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता
कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन कांग्रेस उपाध्यक्ष
के.सी.श्रीवास्तव ने किया। कांग्रेस महासचिव ज्ञानेश शुक्ला के अथक
प्रयासों से लगभग 4 दर्जन नवयुवको ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्,
सपा, बसपा से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था
व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राज्यसभा सांसद
डॉ.पी.एल.पुनिया ने सभी को अंग वस्त्र भेंटकर कांग्रेस पार्टी में शामिल
किये जाने की विधिवत् घोषणा की।राज्यसभा सांसद के आवास पर कांग्रेस
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से पुलकित त्रिवेदी,
विशाल वर्मा, अनुज शुक्ला, प्रियांशू कुमार, मो. ताहिर, सत्यम पाठक,
आनन्द पाठक, ऋषि सिंह, शौर्य सिंह, प्रखर सिंह विराट, राजवीर सिंह,
हिमांशु आमिष माज, शशांक जायसवाल, समर्थ दीक्षित, रमनपाल, आशीष, ओम
प्रकाश, शिवम शुक्ला नवयुवक मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण समारोह को पूर्व
सांसद, ए.पी.गौतम, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, दीपक सिंह, अजय रावत, आशीष
अवस्थी, जयन्त गौतम, विजयपाल गौतम, अकील अंसारी आदि कांग्रेसजनो ने
संबोधित किया।