aajtaktimes

नगर विकास मंत्री का मनाया गया जन्मदिन

बाराबंकी। जिला चिकित्सालय में समाजवादी पार्टी के नगर विकास मंत्री आज़म
खान का भव्य जन्मदिन जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके
सिंह के साथ सभासद मुस्तैहसन जुबैर जिम्मी ने मनाया। जिसमें अपने तमाम
समर्थकों के साथ पूरे जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया और मंत्री जी
की लम्बी उम्र और सलामती की दुआऐं मांगी। उसके बाद बेगमगंज स्थित अपने
निवास पर सभासद ने जन्मदिन का शानदार जश्न मनाया और पार्टी की मजबूती के
लिए प्रण लिया कि आगामी 2017 विधान सभा चुनाव समाजवादी पार्टी की सरकार
बनाने को तैयार है और बनाकर रहंेगे। जन्मदिन के इस प्रोग्राम में मुख्य
रूप से आसिफ सिद्दीकी सैय्यद मो. हारिस, अब्दुल्ला नावेद, सईद खान, विमल
कृष्णा, सरफराज हुसैन, नदीम अहमद सहित तमाम सर्मथकों ने मंत्री की सलामती
की दुआएं मांगी।

Related

UP 8857145420967895745

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item