बूथ कमेटी की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_351.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी सर्व समाज की हितैषी है, मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों के हितों का काम किया है इसी
के चलते प्रदेश की जनता 2017 के चुनाव में काम का ईनाम देते हुए दोबारा
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अखिलेश यादव को बैठायेगी। प्रदेश के पूर्व
कारागार मंत्री राकेश वर्मा रविवार को रामनगर विधानसभा क्षेत्र के
कोटवाधाम में पण्डित गिरिजा शंकर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बूथ
स्तरीय सपा कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। श्री वर्मा ने यह भी कहा कि
कोटवाधाम सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा की कर्म भूमि है उनकी कलम में जब भी
ताकत आयी है तो उन्होंने अपने लोगों के कल्याण और विकास का कार्य किया
है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में सांसद प्रतिनिधि मो. सबाह, किसान
नेता निशार मेहदी, वीरेन्द्र वर्मा ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर
दिनेश वर्मा प्रधान, राधेश्याम वर्मा प्रधान, मास्टर रामनरायन गुप्ता,
राम चन्द्र प्रधान, जगजीवन पूर्व प्रधान, श्रीपाल, पहलाद कुमार, ज्वाला
प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार रावत, राम भजन रावत, राजेश वर्मा, मोबीन
सिकन्दर, जाफर कुरैसी, धीरज दत्त प्रमुख रूप से उपस्थित थे।