aajtaktimes

भाई ने लगाया लूट के बाद हत्या का आरोप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार
से हमला करके एक टैक्सी चालक की पहले हत्या कर दी बाद में उसकी लाश एक
नाले के पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गये। जाते समय हत्यारे उसके पास से
नकदी और अन्य कीमती समान लूट ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के भाई ने कोतवाली
बदोसरांय में लूट के बाद हत्या की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने जांच
पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम
पारा का पुरवा निवासी रज्जनलाल पुत्र छोटेलाल आटो चालक था और आटो चलाकर
वह अपने घर का पालन पोषण करता था। 23 अगस्त की शाम को वह घर से टैक्सी
लेकर बाराबंकी को निकला था। लेकिन देर रात जब वह घर वापस नही लौटा तो घर
के सदस्य परेशान होने लगे। काफी खोजबीन की लेकिन रज्जन लाल का कहीं पता
नही चला। 25 अगस्त की सुबह 10 बजे ग्राम मरकामऊ के ग्रामीणों ने कोतवाली
बदोसरांय पुलिस को सूचना दी कि एक युवक की लाश कटका नाले के नीचे खून से
लथपथ पड़ी हुई है। मृतक के बगल में एक चाकू भी पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही
मौके पर कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और लाश को बाहर निकालकर
उसकी शिनाख्त की। तो पता चला कि लाश रज्जनलाल की है। देखने से लग रहा था
कि हत्यारों ने काफी बेहरमी से उसकी हत्या की है। पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटनास्थल से करीब आधा
किलोमीटर दूर रज्जनलाल की आटो गाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली। घटना के
बारे मेें मृतक के बड़े भाई ने कोतवाली बदोसरांय में अज्ञात हत्यारों के
विरुद्ध लूट के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के खातिर लिखित तहरीर दी
है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना
है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या के क्या
कारण हैं। साथ ही उन्होने कहा कि जल्द ही हत्यारे कानून के शिकंजे में
होंगे।

Related

UP 985079055399978864

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item