aajtaktimes

पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूरे जनपद में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से
मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में भी भगवान कृष्ण के भक्तों
ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कई जगह भण्डारे आयोजित किये गये ओर
जवाबी कीर्तनों का आयोजन भी हुआ। भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन पुलिस लाइन
परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। पुलिस लाइन में
भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजायी गयी थी। पूरी रात कृष्ण जन्मोत्सव
की धूम रही। इसके अलावा जनपद के सभी थानों में भगवान श्रीकृष्ण का
जन्मदिन मनाया गया। सिर्फ असन्द्रा थाने में ही कृष्ण जन्मोत्सव नही
मनाया गया। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं जैदपुर विधायक
रामगोपाल रावत के आवास पर मुरली मनोहर का जन्मोत्सव काफी धूम धाम से
प्रत्येक वर्षो की भांति इस बार भी ग्राम बहादुरपुर मजरे चचेरूवा पर
मनाया गया। वहीं जैदपुर कस्बा सहित ग्रामीण इलाको मे श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी। जैदपुर कस्बे मे मुख्य प्रोग्राम थाना
परिसर मे समपन्न हुआ। इस अवसर पर जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, थानाध्यक्ष
जैदपुर अशोक कुमार सरोज, समाजसेवी अज़मी रिज़वी, सभासद मंशाराम, राम सिंह,
जगदीश मौर्या, डा. जेपी वर्मा ने लोगो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की
शुभकामनाए दी, और देर रात तक चले प्रोग्राम मे शामिल रहे। श्रीकृष्ण
जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह भव्य झाकियाँ सजायी गयी। सुबह से जारी
तैयारियाँ मध्य रात तक चरम पर पहंुची और कृष्ण जन्म होते ही घंटा घड़ियाल
से सारा क्षेत्र गूंज उठा। सभी जगहो पर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गयी
थी। इस अवसर पर श्रध्दालुओ ने उपवास रखा तथा सारा दिन भजन कीर्तन मे
बिताया। शुभ मुहुर्त मे जैसे ही कन्हैया का जन्म हुआ मंदिरो मे घण्टा
घड़ियाल बज उठे और आरती होने लगी। मुख्य कार्यक्रम जैदपुर थाना परिसर मे
हुआ जहॉ थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज दारा पूजा एंव आरती की गयी वही उमेश
विशैला एण्ड पार्टी दारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
पूरी रात भक्तो मे विशेष उत्साह देखने को मिला। वही थाना परिसर मे हुए
भंडारे मे तफ्जजुल अंसारी, तव्वाब अंसारी, तय्यब खान, हाजी इसराईल
कुरैशी, शानू टिकरा, फूल चन्द्र प्रधान, हुसैन अली खान सहित बड़ी तादात मे
क्षेत्र के प्रधानगण, बीडीसी सदस्य व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Related

UP 2130939200874223804

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item