aajtaktimes

प्रियंका बनी सदर विधानसभा अध्यक्ष

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी महिला सभा की मासिक बैठक सभा जिला अध्यक्ष
सरोज मौर्या की अध्यक्षता में छाया चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में
सम्पन्न हुयी। जिला अध्यक्ष सरोज मौर्या ने सदर विधान सभा अध्यक्ष
प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा, गुड़िया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया
तथा शहनाज परवीन को दरियाबाद विधान सभा अध्यध बनाकर सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों को फूल माला से सम्मानित करके एक माह के भीतर कमेटी गठित कर
अनुमोदन कराने का निर्देश दिया। बैठक में नीलम शर्मा, जरीना बेगम, कमलेश
कुमारी, सीमा पाल, मंजू, फूलमती यादव, तारावती शुक्ला, निर्मला सिंह,
पूनम कुमारी पाल, उर्मिला मौर्या सहित सैकड़ो महिलायें उपस्थित थी। बैठक
का सकुशल संचालन महिला सभा की महासचिव मिथलेश तिवारी ने किया।
ब्लाक अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने पर हुआ सम्मान समारोह
रामनगर, बाराबंकी। ब्लाक सभागार में एडीओ पंचायत कुले राज सिंह ग्राम
विकास अधिकारी सांवली प्रसाद चौबे व चिंता राम चतुर्वेदी के सेवानिवृत्त
होने के मौके पर उर्दू बाबू हुसैन अहमद के सफल संचालन में आयोजित विदाई
एवं सम्मान समारोह में खण्ड विकास अधिकारी विपिन कुमार चौधरी ने उक्त
बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब काम से मुक्ति हो गयी है। मगर समाज के
प्रति दायित्व बढ़ा है। जिससे सभी पीड़ितों एवं वंचितों की मदद करें।
उन्हें अपना ज्ञान बांटे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ
रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सेवाकाल में बड़ी चुनौतियां रहती हैं।
सकुशल रिटायर होना खुशी की बात है। जिस अंदाज में सरकारी काम किया उसी
तरह आप समाज का काम करें। इस मौके पर डीडीसी चन्द्रदेव सिंह ब्लाक प्रमुख
प्रतिनिधि तेज प्रताप सिंह, जय ंिसंह यादव अवधेश सिंह जियाउल हसन
ज्ञानेन्द्र वर्मा दीपक सिंह ने भी कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए
उनके स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामना की। डीडीसी सीडी सिंह ग्राम विकास
अधिकारी विपिन चौधरी राधे श्याम पाल बीपी सिंह रवि गुप्ता अमित राना
अमरेन्द्र सिंह अमर बहादुर सिंह राघवेन्द्र सिंह लिपिक विनोद मिश्रा
रंजीत श्रीवास्तव राम नरेश बाबू ने पुष्प माल व प्रतीक चिन्ह देकर
सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। सभी को एक एक राम
चरित मानस की प्रति भी प्रदान की गयी।

Related

UP 804253104637601766

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item