aajtaktimes

नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

बाराबंकी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र वर्मा उर्फ पप्पू को
समाजवादी पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने से सिद्धौर क्षेत्र के
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। विधायक पुत्र कृष्ण कुमार रावत
ने श्री वर्मा का स्वागत कर उनको बधाई दी। इस मौके पर बोलते हुए इं0
कृष्ण कुमार रावत ने कहा कि श्री वर्मा पहले से ही समाजवादियों को गति
देने का काम किया है। इनकी निष्ठा इनका कार्य व्यवहार इनकी मेहनत को भॉप
हमारे जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप सिंह ने जो बड़ी जिम्मेदारी दी है, हम
जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप सिंह जी को भी आभार व्यक्त करते है। राजेन्द्र
वर्मा पप्पू जिला उपाध्यक्ष ने कहा जिस भरोसे जिस भरोसे के साथ मुझे जिला
बॉडी में लिया गया है हमउ न सभी जिला संगठन व जिले के समस्त समाजवादी
कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते है कि एक बार फिर से सभी सीटों पर सपा के
प्रत्याशी जीतेगें। हम लोग मेहनत करते है। मेहनत का रंग निराला होता है।
स्वागत करने वालों में पवन वर्मा महामंत्री प्रधान संघ, सपा नेता
हजारीलाल रावत, फिरोज सिद्दीकी, चन्द्र कुमार विश्वकर्मा, अम्बिका
प्रसाद, गुड्डू वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, सोनू रावत आदि दर्जनों लोगों ने
किया।

Related

UP 1912398053064762140

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item