नगर पालिका सभागार में सम्पन्न हुई बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_116.html
बाराबंकी। अति कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन अच्छा भोजन तथा फल आदि
मुहैय्या हो जाये तो इन बच्चों को कुपोषण से निजात मिल सकती है। इसके लिए
सरकार द्वारा हौसला पोषण योजना चालू की गयी है। इसके अलावा इसी योजना के
अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं भविष्य में उनके
द्वारा स्वास्थ्य बच्चे को जन्म देने की परिस्थितियों को सुदृढ़ करने हेतु
का कार्यक्रम भी संचालन किया जा रहा है। इसको मद्दे नजर रखते हुए नगर
पालिका सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर की अध्यक्षता में तथा
मुख्य सेविकाओं की उपस्थित में परिषद के समस्त सभासदों के साथ एक बैठक की
गयी। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा मिश्रा ने जानकारी दी
कि इस योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों एवं खाना बनवाने व
लाभार्थियों को केन्द्र पर ही खाना खिलवाने के बारे में बताया। उन्होंने
बताया कि गर्भवती मातायें जो हाईरिक्स तथा अतिकुपोषित बच्चे जो 7 माह से
3 वर्ष के हैं उन्हें खाना बनाकर खिलाना है। शासनादेश के अनुसार आंगनबाड़ी
कार्यकत्रियों के साथ सभासदों का संयुक्त रूप से बैंक खाता खुलवाया
जायेगा। इसकी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सरकार की
मंशा के अनुसार सभासदों ने इस योजना के संचालन में अपना पूरा सहयोग देने
की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से सुपरवाइजर मनोरमा शर्मा, सुनीता सिंह,
शशि कटियार, उमेश्वरी यादव, अनुवेश कुमारी, सुमन, दीपा वर्मा तथा सभासद
अवध रस्तोगी, रेनू तिवारी, मो. आसिफ, चन्द्र प्र्रकाश गुप्ता, सूफिया
बानो, अर्चना भारती, विमलादेवी, शकुन्तला तथा अनूप कुमार सहित कई सभासद
उपस्थित रहे।