थानाध्यक्ष की गुण्डई से तंग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_12.html
बाराबंकी। थानाध्यक्ष सफदरगंज की कार्यशैली से तंग आकर ग्राम दुर्जनपुर
के ग्राम प्रधान ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ एसपी आफिस के बाहर प्रदर्शन
कर एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा और ग्राम वासियों की सुरक्षा की
मांग की है। दुर्जनपुर ग्राम सभा के प्रधान विजय कुमार का आरोप है कि
सफदरगंज थाने का सिपाही संतेाष सिंह ग्राम सभा की जमीनों पर अन्यथा लाभ
कब्जा करवा रहे है। बांकेपुर मजरे दुर्जनपुर निवासी दिनेश से रक्म लेकर
राजेन्द्र नट का छप्पर हटवा कर कब्जा करने का प्रयास किया। गांव के लोगों
के कहने पर ग्राम प्रधान ने छप्पर गिरवाने से मना किया। तो सिपाही संतोष
ंिसंह ग्राम प्रधान को अपमानित कर फर्जी केस में फसा देने की धमकी दी। इस
घटना को लेकर ग्राम सभा के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दुर्जनपुर ग्राम
प्रधान विजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की
मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जॉच अपर पुलिस अधीक्षक को सौपी
है। ज्ञापन देने वालों में वीरेन्द्र वर्मा, सिरौलीगौसपुर ब्लाक के
प्रधान संघ के अध्यक्ष गोपी चन्द वर्मा, दुर्जनपुर प्रधान विजय कुमार आदि
सैकडों लोग शामिल रहे।

