aajtaktimes

रक्तदान से बड़ा नही कोई दान: सिद्धार्थ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पूरे समाज को अपने साथ में लेकर
चलती है। विरोधी पार्टियां चाहे जितना भी दुष्प्रचार करें। लेकिन प्रदेश
की जनता को भाजपा पर पूरा भरोसा कायम है। उक्त बात जिला अस्पताल में
रक्तदान शिविर के दौरान युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कही। श्री
अवस्थी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता सपा के समाजवाद से और बसपा के
जातिवाद से पूरी तरह से पीड़ित है। इन दोनो पार्टियों ने जमकर प्रदेश की
जनता का शोषण किया है। गांव गरीब किसानों का कोई भी भला नही हुआ है।
सिर्फ इन लोगों को गुमराह किया गया है। उन्होने आगे कहा कि आने वाला समय
प्रदेश में भाजपा का है और विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से
प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होने यह भी कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान
है। हम लोगों के खून से गरीब, बेसहारा लोगों को नई जिंदगी मिलती है।
रक्तदान के दौरान उनके साथ में जनेस्मा के छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री
हरीश मिश्र की प्रेरणा से भाजपा के यूथ लीडर शिवम् सिंह राठौर द्वारा
रक्त दान शिविर का आयोजन  किया गया। रक्त दान किया देने वालों में मुख्य
रुप से आशीष गुप्ता, अभिषेक अग्निहोत्री, नरेंद्र पाण्डेय,रामु मिश्र
सहित तमाम लोगों ने भाग लिया।

Related

UP 5471996908465239738

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item