aajtaktimes

ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध बालिकाओं ने एसपी से की शिकायत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले में जालसाजों का जलवा कायम है। गांव के गरीब अनपढ़ लोगों
को बड़े-बड़े सपने दिखाकर इस गिरोह के सदस्यों ने लाखों रुपये की अवैध
वसूली कर ली है। आज दोपहर दर्जनों ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं ने पुलिस
अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने
मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के आदेश दिये हैं। जानकारी के अनुसार
तहसील फतेहपुर क्षेत्र में संगम समाज सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर
तले प्रदेश अध्यक्ष बने आमीन बेग, कोषाध्यक्ष मो. कसीर व अन्य
पदाधिकारियों ने गांवो में जा-जाकर यह कहना शुरु कर दिया कि एक हजार
रुपये देकर मेरी संस्था के माध्यम से बैंक में खाता खुलवाओ जब लड़की शादी
योग्य हो जायेगी तब उसको संस्था की तरफ से एक लाख रुपये दिया जायेगा।
जालसाजो के इस सब्जबाग में सैकड़ो ग्रामीण महिलाएं फंस गयी और उन्होने
अपनी लड़कियों का खाता खुलवाने के लिये इन लोगों को पैसा दे दिया। लेकिन
इधर कई माह बीत गये तो इन महिलाओं को शंका हुई तो उन्होने जांच पड़ताल
शुरु की तो उनके होश उड़ गये। इसी बात को लेकर आज थाना घुंघटेर क्षेत्र के
ग्राम पाण्डे का पुरवा निवासी उमाकांत की पुत्री फूलकेशरी, ग्राम फुसुआ
निवासी मनोहर की पुत्री रेश्मा, ग्राम खादीपुर निवासी दयाशंकर की पुत्री
कमला देवी, ग्राम टेरा बसंतपुर निवासी रामचन्द्र की पुत्री पारुल देवी,
ज्ञानवती पुत्री सहजराम, अनीता देवी पुत्री दिनेश, उर्मिला देवी पुत्री
राकेश कुमार, सुमन देवी पुत्री कन्हैया लाल सहित करीब दो दर्जन लड़किया
अपने घर के सदस्यों के साथ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायती
पत्र देकर जालसाजों के विरुद्ध कार्यवाही करने और पैसा वापस कराने की
मांग की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को समझते हुए थानाध्यक्ष
घुंघटेर को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं। इस सम्बन्ध में जब
संगम समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आमीन बेग से जानकारी की गयी तो
उनका कहना था कि हम लोगों ने किसी से भी एक भी पैसा नही लिया है।

Related

UP 6223173941151668363

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item