सदर विधायक ने लखपेड़ाबाग की गलियों का जाना हाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_39.html
बाराबंकी। शीघ्र ही शहर के बचे हुए विकास कार्य पूर्ण होगें। नगर पालिका
परिषद नवाबगंज में शामिल हुए गांव में जो विकास कार्य बचे हुए है उनको
बहुत ही जल्द करवाने का कार्य करूगा। अभी हाल ही में अवस्थापना निधि से
3.5 करोड़ रूपये अवमुक्त हो चुके है और बाकी कामो की पैरवी मेरे द्वारा
जारी है। उक्त विचार सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शहर के
लखपेड़ाबाग, आवास विकास, पैसार, आलापुर व जिन्हौली में पैदल घूम-घूम कर
सड़को का हाल देखने के बाद उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। श्री यादव ने
आगे कहा कि मैं जब से विधायक बना हूँ शहर के विकास के लिए मैने बहुत
मेहनत की है और जिसका परिणाम शहर में दिख रहे विकास कार्य है। बाकी पड़े
बधुरे कामों को मै जल्द ही कराऊगां। शहर तथा जनपद के लोगों को अस्पताल के
अन्दर जाने में खराब सड़क पर होकर जाना पड़ता था। मेरे प्रयास से कुछी
दिनों के भीतर व सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। विधायक ने पैदल शारे मोहल्लो
का निरीक्षण किया तथा लोगों से विकास पर चरचा भी की। उक्त अवसर पर मुख्य
रूप से कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, सैय्यद इकबाल मेहदी फैजी,
सोभन यादव, नन्हे लाल यादव, शैलेन्द्र यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव,
राहुल गुप्ता, रिन्कू विश्वकर्मा, केजी, राजन शुक्ला, जैद अंसारी, विनोद
यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

