सीएचसी जैदपुर में स्वास्थ्य निर्देशक ने मारा छापा, मरीजो से जानी हकीकत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_69.html
जैदपुर बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के औचक निरीक्षण में जैदपुर
सीएचसी में भारी कमियां नजर आयी। लगभग 1 घण्टे के निरीक्षण में जो कमियां
निर्देशक को जाहिर हुई। उससे स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गयी। मरीजों की
शिकायत पर निर्देशक ने खाने पीने सहित उनके स्वास्थ्य की जानकारी के साथ
दवाइयों की जानकारी ली 15 दिनों में सुधार लाने के साथ सीएमओ की लापरवाही
पर नराजगी जाहिर की। आज दोपहर करीब 11 बजे कस्बा जैदपुर में स्थित सीएचसी
में स्वास्थ्य अधिकारियों ने छापा मारा जिसके बाद वहां पर हड़कम्प मच गया।
स्वास्थ्य टीम ने वहां पर मौजूद मरीजों से सरकारी सुविधाओं के बारे में
जानकारी की और उनसे यह पूछा कि अस्पताल में क्या क्या सुविधाएं मिलती
हैं। वहां पर मौजूद बड़ापूरा निवासी मो. जुनेद ने निर्देशक से महिला
डाक्टर सरोज मौर्या द्वारा 1000 रूपये लिये जाने की बात कही जबकि इससे
पूर्व भी अली अकबर कटरा निवासी नफीसा बानों पत्नी मो. जमाल से भी 1000
रू0 लेकर जबरन अगॅूठा लगवाने का मामला प्रकाश में आने के साथ बाहर की दवा
लिखकर मरीजों का शोषण किये जाने से काफी लोगों में रोष व्याप्त था।