aajtaktimes

जैदपुर चेयरमैन ने किया स्कूल मे झंडा रोहण

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । हाजी मो. हनीफ मेमोरियल आराबिक एकेडमी स्कूल मे जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने झण्डा रोहण किया । इस मौके पर  उन्होने अपने अभिभाषण में स्वतन्त्रता सेनानियों की कुर्बानियों की याद दिलाते हुए उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की तथा फ्रिका परस्त ताकतो से होशियार रहकर आपस में मिलजुल कर रहने का और अच्छा इन्सान बनने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रबन्धक मो○ हसीब सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को आजादी की अहमियत बताते हुए इसे बचाए रखने का आहवान किया। और बताया कि आज भारत में स्वार्थ की राजनीति करने वाले कुछ नेता भाई भाई में फूट डाल रहे हैं उन्हें आपस में लड़ा रहे हैं जिससे हमारे देश की जड़ें कमजोर हो रही हैं। ऐसी राजनीति और आपसी फूट का फायदा उठा कर अंग्रेज भारत में घुस आए थे और सौ वर्षों से ज्यादा समय तक हमारा उत्पीरण किया। उन्होने बच्चों से खूब मेहनत से पढ़ लिखकर अच्छा इन्सान बनने, आपस में मिलजुलकर भाईचारे से रहने, स्वार्थी लोगों के बहकावे में न आने और देश की एकता अखण्डता की रक्षा करने का आहवान किया। मास्टर हाजी मो○इसराईल कुरैशी ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए  स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर सभासद मो○उमेर, आलोक कुमार, अनूप सिंह, शहाबुद्दीन, मो○ नसीम, सहित स्कूल के शिक्षकगण और बढ़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Related

news 2549463786813444684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item