aajtaktimes

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बोलेरो, 6 की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । NH-28 पर लखनऊ से फैजाबाद जा रही बोलेरो सड़क पर खराब पड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
बोलेरो के उड़े परखच्‍चे, मामला नगर कोतवाली इलाके के पल्हरी बाईपास के पास का है। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि बोलेरो के बुरी तरह परखच्‍चे उड़ गए।
विदित हो कि एक दिन पहले भी हुआ था भीषण हादसा, बीते रविवार को भी रौनाही थाने के सामने फैजाबाद-लखनऊ नेशनल हाईवे भीषण सड़क हादसा हुआ था।इसमें ट्रक और इनोवा कार में जबरदस्‍त टक्‍कर हुई थी, जिसमें कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Related

news 3625323096893500554

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item