फिरोजाबाद में विवाहिता का अधजला शव चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_491.html
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में तीन दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से घायल विवाहिता की दिल्ली ले जाते समय मृत्यु के बाद ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया लेकिन मृतका के नाना ने पुलिस के सहयोग से शव को अधजला चिता से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जफराबाद गांव निवासी हरीकेश की 25 वर्षीय पत्नी प्रभा उर्फ पूनीया गत 12 अगस्त को संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से घायल हो गयी। घायल को उसके ससुरालीजन उपचार के लिये सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आये जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसे आगरा के लिये रेफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान हालत ठीक न होने पर परिजन विवाहिता को दिल्ली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया।