कैबिनेट मंत्री ने असाध्य रोगी को दी आर्थिक सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_128.html
बाराबंकी। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने
अपनी विधानसभा रामनगर के हसीन जहां पुत्री अब्दुल हमीद रामनगर को 2 लाख
रूपये, रणजीत साहनी पुत्र धूपराज साहनी मल्हान पुरवा को 2 लाख रूपये,
चन्द्रावती पत्नी राजेश निवासी बसंतापुर रामनगर को 25 हजार रूपये की चेके
गंभीर व असाध्य रोग के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की चेके प्रदान की। चेक
पाकर सभी के परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आभार
जताया। इस मौके पर मंत्री गोप ने कहा कि यह व्यवस्था आजादी के बाद देश के
इतिहास में पहली बार है जब कोई जनप्रतिनिधि अपनी विकास निधि से अपने
क्षेत्र के लोगों की बीमारी में मदद कर सकता है। प्रदेश के यशस्वी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच है, इनके इस फैसले ने पिछले
साढ़े चार सालो से लाखो करोड़ो लोगों को लाभ मिला है। इस अवसर पर जिला
पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह, जयसिंह यादव, हशमत अली गुड्डू, दिलीप यादव,
आकाश त्रिपाठी, अमित, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।