aajtaktimes

शिक्षक व छात्र छात्राओं ने हाथ में पकड़ी झाड़ू, चलाया सफाई अभियान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। यूनियन इण्टर कालेज रामनगर में प्रधानाचार्य की अगुवाई में
कालेज के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर व खेल कूद के
मैदान में लगी झाड़ झंखाडियों को साफ कर झाडू चलाकर बेहतर साफ सफाई की।
जिलाधिकारी अजय यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह के निर्देशन
में शनिवार को यूनियन इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार सिंह के
नेतृत्व में साफ सफाई अभियान चला गया। शिक्षक आरपी सिंह, सन्तराम वर्मा,
धमेन्द्र पाण्डेय, अनमोल तिवारी, मो. इसराइल, प्रेम चन्द्र, हरिहर दत्त
पाण्डेंय, राजीव अवस्थी, हरिओम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, शीवेश मिश्रा,
राकेश वर्मा, रूपेश सिंह, सुनील सिंह, व छात्र छात्राओं सफाई अभियान के
तहत कालेज परिसर व खेल कूद के मैदान में लगी घास व झाडी झंखाड़ को काटकर
झाडू चलाकर चम चमा दिया। प्रधानाचार्य डीके सिंह ने स्वंय झाडू़ लगाकर
छात्र छात्राओं की हौसला आफजाई की। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि
प्रत्येक शनिवार को साफ सफाई का कार्यक्रम जारी रहेगा।
रक्षाबंधन पर भाकियू कार्यकर्ता देंगे बहनों को दो-दो पौधे: मुकेश

Related

UP 6360979501904992831

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item