ग्राम रायसण्डा में भाकियू ने किया वृक्षारोपण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_775.html
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन द्वारा पर्यावरण संरक्षित करने के
उद्देश्य से प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह द्वारा सिद्धौर के ग्राम
रैसण्डा मजरे पड़रावां में पौधा लगाकार शुभारम्भ किया। यह अभियान दो माह
तक चलता रहेगा। इसके तहत प्रत्येक कर्यकर्ता पति पत्नी मिलकर कम से कम 5
वृक्ष लगाये इसका संकल्प ब्लाक के हजारों कार्यकताओं ने लिया इसके साथ
रक्षाबन्धन के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप दो पौधे बहिनों को देने की भी
घोषणा प्रान्तीय महा सचिव मुकेश सिंह ने की। कार्यक्रम में 251 पौधे
रोपित किये गयें इसकी अगुवाई मुकेश सिंह व उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी ने
किया। गौरतलब रहे कि संगठन द्वारा जिस तरह सामाजिक कार्यक्रमों निर्धन
कन्याओं के दहेज रहित खर्च रहित सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन कर कई
हजार बोतल खून का दान कर हर माह का अभियान सफल कर नेत्रदान और देहदान का
संकल्प पूरा कर दर्जनों लोगों को रोशनी व हजारों छात्रों की पढ़ाई हेतु
देह का दान करना और निःशुल्क भोजनालय एवं वृद्धाश्रम चलाना चन्दा लगाकर
निर्धनों के मकान बनवाना आदि सफल हए उसी प्रकार पर्यावरण को हरा भरा
बनाने के लिए इस महाभियान की शुरूआत की गयी और इसे सफल बनाया जायेगा। इस
कार्यक्रम की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने
कहा कि हमारे संगठन का हर कार्यकर्ता कम से कम 5 पेड लगाये तथा
रक्षाबन्धन के अवसर प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी बहन को उपहार स्वरूप दो
वृक्ष दे तभी हरियाली सर्वधन के पर्व रक्षाबंधन का उद्देश्य पूरा हो
सकेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पति पत्नी मिलकर दो
वृक्ष लगाये तभी हम इन्सान किसान होने के अधिकारी बन रखेगे। कार्यक्रम
में जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, सतीश वर्मा रिन्कू, उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा,
महामंत्री हौसिला प्रसाद, पुष्पादेवी, प्रान्तीय महासचिव, मुकेश सिंह,
विजय लक्ष्मी वर्मा, राममदन रावत, शान्ती देवी रावत, ब्लाक अध्यक्ष
मुन्ना लाल धीमान, विमला देवी, राजेश कुमार, सरोज कुमारी, गुरूदयाल गौतम
सहित सैकड़ो भाकियू कार्यकर्तामौजूूद रहे।

