aajtaktimes

मतदान केन्द्रों पर अधिकारी जाकर बनायें चार्ट: जिलाधिकारी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट अजय यादव
ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदान
केन्द्रों की वल्नरबुल एरिया की मैपिंग करके वल्नरबिलिटी को न्यूनतम किये
जाने की कार्यवाही शुरू कर दे। उन्होने वल्नरबिलिटी मैपिंग के लिए 10 दिन
का समय देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशासनिक एवं पुलिस
अधिकारी मतदान केन्द्रों का संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए वल्नरबिलिटी
के बिन्दु के साथ ही साथ मतदान केन्द्रों तक आवागमन की स्थिति, मतदान
केन्द्रों पर प्रकाश एवं पेयजल एवं अन्य जरूरी संशाधनों की व्यवस्था की
समीक्षा करते हुए उसके बारे में भी रिपोर्ट 16 अगस्त तक अनिवार्य रूप से
भेजें। जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक डीआरडीए सभागार में आगामी
विधान सभा चुनाव हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं को किये जाने के सम्बन्ध में
आहूत बैठक में अधिकारियों को सभी जरूरी बिन्दुओं पर निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारी इलेक्शन की तैयारी शुरू कर दें।
उन्होने विशेष रूप से उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि
मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अन्य व्यवस्था तथा वल्नरबिलिटी के
मद्देनजर सभी मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए जरूरी और महत्वपूर्ण
बिन्दुओं पर रिपोर्ट उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विधान
सभा के शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने
के मद्देनजर वल्नरबिलिटी मैपिंग के साथ ही साथ सभी मतदान केन्द्रों की
डिजिटल मैपिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाये। उन्होने वल्नरबिलिटी की
मैपिंग हेतु 19 बिन्दुओं के प्रारूप में से सभी बिन्दुओं पर आख्या भेजने
के निर्देश दिये। वल्नरबिलिटी के सभी कारणों पर विशेष रूप से ध्यान दिया
जाये और वल्नरबिलिटी मैपिंग में उसका स्पष्ट उल्लेख कर दिया जाये।
वल्नरबिलिटी मैपिंग के बाद इन सारे बिन्दुओं को डिजिटाइज्ड मैपिंग में
प्रदर्शित किया जायेगा। यहां तक की स्वयं निर्वाचन आयोग सीधे इसे देख कर
समीक्षा कर सकेंगे। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी
मतदान केन्द्रों से सम्बन्धित बीएलओ के नाम, मोबाइल दूरभाष नम्बर एवं
अन्य महत्वपूर्ण विवरण, उप पुलिस अधीक्षक एवं थानाध्यक्षों को साझा कर
दिया जाये। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को
अपराधी, शरारती,एवं गुण्डा किस्म के अराजक तत्वों पर अभी से सिकंजा कसने
के निर्देश दिये। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव के दौरान किसी तरह
के न्यूसेंस की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए ऐसे तत्वों के विरूद्ध
सख्त कार्रवाई की जाये।   जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान केन्द्रों
पर पेयजल, आवागमन, प्रकाश सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्वाचन
आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देश के अनुसार सम्बन्धित विभागों के
अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करें।
अधिशासी अभियन्ता विद्युत 10 अगस्त, 2016 तक यह रिपोर्ट भेजे कि निर्वाचन
की अवधि तक कितने मतदान केन्द्रों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण
कर लिया जायेगा। जिन मतदान केन्द्रों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है,
वहां यह व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी और बेसिक
शिक्षा अधिकारी को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद ने विधान सभा चुनाव के दौरान पुख्ता सुरक्षा
व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को जरूरी
निर्देश दिये। उन्होने मतदान केन्द्रों की वल्नरबिलिटी मैपिंग के कारणों
के सम्बन्ध में बृहद स्तर पर जरूरी निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम
हरिकेश चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, उपजिलाधिकारीगण एवं
अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Related

UP 4032643108165186014

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item