aajtaktimes

रामनगर में दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरु

बाराबंकी। पार्टी के बूथ लेबल कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों को अब बूथ पर
कड़ी मेहनत एवं व्यापक जन सम्पर्क करने की आवश्यकता है, ताकि आगामी 2017
के चुनावी कुम्भ में एक बार फिर प्रदेश में सपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त
हो और प्रदेश में युवा लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश जी दोबारा सत्ता में
वापस आयें। उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र रामनगर के बूथ प्रभारी एवं
सहप्रभारीगणों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ करते हुये सपा के प्रदेश
महासचिव एवं ग्राम विकास मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त
किये। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग सदैव सबके लिये तथा सर्व समाज के
लिये खुले मन व ईमानदारी से काम करते है, जिसका आमजन मानस में अच्छा
संदेश है। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा समाजवादी इतिहास एवं
प्रसिद्ध समाजवादी नेताओं के जीवन दर्शन पर व्यापक चर्चा की गयी तथा
समाजवादी सिद्धान्तों का विस्तृत वर्णन भी किया गया। प्रशिक्षण सत्र
समापन अवसर पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष रफीक चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त
करते हुये मौन रखकर उन्हें श्रद्धान्जलि अर्पित की गयी। सपा जिलाध्यक्ष
डा. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर
प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, एमएलसी राजेश यादव
राजू, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, प्रदेश
अध्यक्ष अल्पसंख्यक डा. फिदा हुसैन अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक
कुमार सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित तमाम प्रमुख
सपा नेतागण उपस्थित रहें।

Related

UP 402467977472788627

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item