समाजसेवी संदीप पाण्डेय ने किया ब्रिटिश कम्प्यूटर का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_130.html
जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहे पर खुले ब्रिटिश कम्प्यूटर का उद्घाटन समाजसेवी संदीप पाण्डेय ने फीता काटकर किया जिसके बाद सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन हुआ। तत्पश्चात् सेण्टर हेड सुश्री फरहा नाज ने बताया कि यहां पर अंग्रेजी के साथ कम्प्यूटर में सभी कोर्सों की विस्तृत व प्रैक्टिकल की शिक्षा दी जायेगी। इसी क्रम में संस्थान के निदेशक नित्यानन्द पाण्डेय ने बताया कि जनपद मंे प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार छात्र-छात्राएं विभिन्न संस्थानों से कम्प्यूटर कोर्स करते आ रहे हैं परन्तु अधिकांश थोड़े ही जानकारी में सिमटकर रह जाते हैं। इसी उद्देश्य से ब्रिटिश कम्प्यूटर की तरफ से प्रत्येक छात्र को एकल कम्प्यूटर की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर उमेश सिंह, कुसुम पाण्डेय, दीक्षा सिंह, पूजा पाण्डेय, महेश मौर्या, मनोज सिंह, जय पाण्डेय, रूपेश गुप्ता, आर्य पंडितराज, दीपक सिंह, इन्दू सिंह, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में मोहम्मद आरिफ ने सभी का स्वागत करते हुये आभार जताया।
