विश्व हिन्दू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, उमड़ी भारी भीड़
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_131.html
जौनपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों में स्थापना दिवस मनाया गया जिसके क्रम में सिरकोनी विकास खण्ड के बाकराबाद प्राथमिक विद्यालय एवं यमदग्नि ऋषि आश्रम जमैथा में काय्रक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिंह व संचालन संतोष सोनी ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्र एवं प्रमुख वक्ता जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में अशोक सिंघल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष राकेश चन्द्र दूबे ने परिषद द्वारा स्थापना दिवस से लेकर आज तक किये गये कार्यों का वृत्त रखा। इस अवसर पर बसंत शुक्ल, सतीश कुमार, विजय कुमार, अखिलेश यादव, मिठाई लाल, अनिरूद्ध मौर्य, शिव आसरे सिंह, सुनील शुक्ल, उमा प्रकाश, अनिल, नन्दिनी, प्रमीला, सीमा, पुष्पा, नीलम, कविता, खुशबू, राजकुमारी, संजू मौजूद रहे।

