aajtaktimes

नौजवान छात्र संगठन की बैठक में कश्मीर प्रकरण पर हुई चर्चा

जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन की बैठक घनश्याम दास बगीचे में हुई जहां कश्मीर के सामान्य जनमानस के ऊपर हो रहे अत्याचार पर चर्चा हुई। इस दौरान केवल एक ही बात सामने आयी कि राजनैतिक पार्टियां सहित अन्य सामाजिक संगठन केवल अपना उल्लू सीधे करने की जिद में जनता को आग में धकेल रहे हैं। अगलगी गलियों में आम जनमानस रोज मौत व भय को देख रही है। आखिर जनता का क्या कसूर है? इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे सद्दाम हुसैन ने कहा कि कश्मीर में हो रहे आतंक का जिम्मेदार कौन है? आतंक के साये से कब कश्मीर ऊबरकर फिर से इस देश का स्वर्ग बनेगा? इसी क्रम में जिलाध्यक्ष मयंक सिंह व अनुराग मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा कि देश आगे तो बढ़ रहा है लेकिन इंसानियत खो रही है। कहीं ऐसा न हो जाय कि इस देश में केवल नेता व उनकी दकियानूसी सोच ही रह जाय। बैठक में राहुल यादव, वरूण दूबे, ओंकार श्रीवास्तव, दानियाल शेख, उमानाथ सिंह, शिवशंकर, गालिब, अलतमश के अलावा तमाम छात्र मौजूद रहे।

Related

UP 1728511291791548037

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item