aajtaktimes

सुनील गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जतायी गयी खुशी

जौनपुर। नगर के नईगंज में गुरूवार को बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी डा. आरसी गुप्ता ने किया। इस मौके पर सुनील गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता जताते हुये उनके द्वारा वैश्य समाज के उत्थान हेतु जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज के श्रेष्ठ कार्यकर्ता का शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सहस्त्रबाहु महोत्सव 2015 में प्रकाश चन्द्र जायसवाल आईएएस एवं डीआईजी उत्तर प्रदेश लखनऊ जोन द्वारा श्रेष्ठ समाजसेवी कार्यकर्ता का सम्मान स्मृति चिन्ह के रूप में देकर सम्मानित किया गया। बैठक का संचालन वेद प्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सुमित अग्रहरि, अजय जायसवाल, विकास गुप्ता, चन्दन साहू, पंधारी जायसवाल, अजय अग्रहरि, बच्चा अग्रहरि, संदीप मोदनवाल, लक्ष्मी साहू, सुशील गुप्ता, पियूष गुप्ता, प्रमोद मौर्य, श्याम मौर्य, नन्द लाल मौर्य, रजनीश जायसवाल मौजूद रहे।

Related

UP 3193629477887928112

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item