aajtaktimes

सफाई कर्मी की भर्ती के लिये बहकावे में न आयें अभ्यर्थीः डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जनपद के नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों में संविदा सफाई कर्मी की भर्ती के लिये 31 अगस्त तक आवेदन पत्र मांगे गये हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी के बहकावे में न आवें तथा दलालों एवं बिचौलियों से सावधान रहे। यदि कोई दलाल या बिचौलिया भर्ती कराने का आश्वासन देता है और इसके एवज में धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। जानकारी प्राप्त होते ही दलाल/बिचौलियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किया जायेगा। 

Related

UP 4102961010975547992

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item