जौनपुर। जिला सूचना अधिकारी रामबली सिंह यादव का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे लगभग एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। ज्ञात हो कि श्री यादव जौनपुर के जिला सूचना अधिकारी सहित गाजीपुर के पद का दायित्व निभा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार जनपद गाजीपुर के औड़िहार घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि उनके पुत्र दीपक यादव ने दी। इस अवसर पर सूचना विभाग जौनपुर से केके त्रिपाठी, कंचन सिंह, अवनीश यादव, आमिर अंसारी के अलावा परिजन सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।