aajtaktimes

अधिकारियों की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी केराकत सहदेव मिश्र, तहसीलदार पीके राय, खण्ड विकास अधिकारी डोभी रवि कुमार ने चन्दवक बाजार सहित घाट के समीप स्थित गांवों के लोगों से बाढ़ के सम्बन्ध में वार्ता किया। साथ ही अधिकारियों की टीम ने बाढ़ क्षेत्र में नाव से निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगीता यादव ने बताया कि बाढ़ का पानी स्थिर है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील किया कि बाढ़ राहत केन्द्र प्राथमिक विद्यालय चन्दवक पर अपने परिवार व पशुओं के साथ पहुंचे। वहां प्रशासन द्वारा रहने व खाने की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस गांव के सभी पशुओं का टीकाकरण कराया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी सहदेव मिश्र ने बताया कि नदी के किनारेे के एक दर्जन गांव के लोग प्रभावित हुये हैं।

Related

UP 3826203024174134521

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item